Sunday, September 6, 2026
Homesportsश्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के मैच में हुई कटौती, एसएलसी ने...

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के मैच में हुई कटौती, एसएलसी ने लिया हैरान करने वाला फैसला

दैनिक जागो वर्ल्ड श्रीलंका

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस मैच से पहले अभ्यास मैच खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है। इस दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज की शुरुआत से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक हैरान करने वाला फैसला किया है। बोर्ड ने मैच के दिनों में कटौती की है। हालांकि, ये फैसला अभ्यास मैच को लेकर किया गया है। मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका-11 के साथ अभ्यास मैच खेलेगी ताकि वहां की स्थितियों से वाकिफ हो सके और लय हासिल कर सके। इसका एलान बीसीसीआई ने उस प्रेस रिलीज में भी किया था जिसमें इस दौरे के लिए टीम का एलान किया गया था।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीसीआई ने टीम का एलान करते हुए जो रिलीज जारी की थी उसमें बताया था कि भारतीय टीम सात अगस्त से चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी जो श्रीलंका-11 के खिलाफ होगा। क्रिकबज ने अब अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मेजबान बोर्ड ने चार दिन की जगह इस मैच कोपोर्ट में बताया गया है कि इस बात की जानकारी बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट को दे दी गई है। हालांकि, इसके पीछे क्या कारण है इसका पता नहीं चला है। ये मैच कोलंबो में एसएससी स्टेडियम के पास बने एनसीसी ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। तीन दिन का कराने का फैसला किया है। अब ये मैच सात अगस्त से शुरू हो कर नौ अगस्त तक चलेगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी बयान जारी कर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। रीपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया चार अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। सात अगस्त से अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम गॉल के लिए रवाना होगा जहां सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular