कांगड़ा/धर्मशाला-राकेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई (खड्ड) में जा गिरी दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका इंजन व पहिए तक गाड़ी से अलग हो गए इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे का मुख्य विवरण:
यह हादसा देर रात तब हुआ जब कार सवार लोग एक निजी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे जान गंवाने वालों की पहचान 40 वर्षीय करण बहादुर और 18 वर्षीय करीना देवी के रूप में हुई है, जो भितलू पंचायत के रहने वाले थे।
मलबे से निकाले गए तीन अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है उन्हें इलाज के लिए धर्मशाला के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन की जा रही है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में मारे गए दो लोगों के शवों को कब्जे मे लिया है औए शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सपुर्द कर दिए जाएंगे।

