Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसावधान! उत्तराखंड के इन उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन, एमडी ने दिए...

सावधान! उत्तराखंड के इन उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन, एमडी ने दिए कड़े निर्देश

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई और इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।राज्य ब्यूरो, देहरादून। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की प्रगति 55 प्रतिशत मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ध्यानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए वित्तीय वर्ष में यूपीसीएल को लाभ अर्जित करने वाला निगम बनाने के संकल्प के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि कारपोरेशन ने इस वर्ष बिलिंग दक्षता 90 प्रतिशत से अधिक रखने का लक्ष्य तय किया।क्षेत्रीय अभियंताओं और कर्मचारियों को इसके लिए पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान लंबित नए विद्युत संयोजनों की स्थिति पर भी एमडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नए कनेक्शन निर्धारित समयसीमा के भीतर स्मार्ट मीटर के माध्यम से जारी किए जाएं।

कनेक्शन देने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने और पेनल्टी की राशि संबंधित कार्मिक अथवा एएमआईएसपी से वसूलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा, गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा नियमों के पूर्ण पालन के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।एमडी ने एडीबी परियोजना के तहत देहरादून में विद्युत लाइनों के भूमिगतिकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने परियोजना कार्यों में गुणवत्ता, समयसीमा और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular