Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसावधान! उत्तराखंड में दूध के नाम पर पिलाया जा रहा मिलावट का...

सावधान! उत्तराखंड में दूध के नाम पर पिलाया जा रहा मिलावट का घूंट, पांच ब्रांड के सैंपल फेल

दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में हल्द्वानी में दूध के पांच नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें कम फैट और एसएनएफ पाया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए दूध के पांच नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। इसमें कम मिल्क फैट और वसा रहित ठोस पदार्थ (एसएनएफ) तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

दरअसल खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक आयुक्त एएस रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह की टीम ने बीते पांच अगस्त को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र से अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूटर्स से दूध के नमूने इकट्ठे किए थे। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रूद्रपुर भेजा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular