Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKulluहिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

कुल्लू-प्रिया शर्मा

हिमाचल प्रदेश में आज अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के से मध्यम तीव्रता के थे। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और यह Seismic Zone IV और V में स्थित है, जिसके चलते यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। आफ्टरशॉक्स की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों में रहने और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई

RELATED ARTICLES

Most Popular