Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiहिमाचल में अप्रैल में भी बर्फबारी का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि...

हिमाचल में अप्रैल में भी बर्फबारी का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

शिमला –टीना ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में अप्रैल माह के बावजूद सर्दियों जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति जिले की पहाड़ियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हुई।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा और बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को छह-छह जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, वहीं 7 अप्रैल को 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 8 अप्रैल को फिर से ऑरेंज अलर्ट लागू किया जाएगा। यह सभी अलर्ट मुख्य रूप से ओलावृष्टि और आंधी-तूफान को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular