दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में संस्थानों को डिनोटिफाई करने का मुद्दा गरमाया, जहां सरकार ने 2035 संस्थान बंद करने की जानकारी दी।हिमाचल प्रदेश विधान सभा के मानसून सत्र के 8वें दिन सदन में फिर से संस्थानों को बंद करने, विलय करने और डिनोटिफाई करने का मुद्दा गूंजा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी विधायक त्रिलोक जम्वाल और रणधीर शर्मा ने इस संबंध में प्रश्न पूछे। जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि साढ़े 3 साल बाद प्रश्न का जवाब मिला, वो भी पूरा नहीं आया है, जवाब में सरकार ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में अब तक 2035 संस्थान डिनोटिफाई किए हैं, यानी ताला लगाया है, 362 संस्थान खोले गए हैं, ये भी बताया कि 123 डिनोटिफाई करने के बाद फिर खोले।

लेकिन अब सरकार यह बताए कि बंद क्यों किए थे। क्या हमने गलत संस्थान खोले थे, अब 4 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है, अब भी चुन चुन कर संस्थान बंद किए जा रहे हैं, सरकार ऐसा क्यों कर रही है
