दैनिक जागो वर्ल्ड !’सिंगापुर

बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें रोहिणी आचार्य और दीपा मांझी आमने-सामने हैं। दीपा मांझी ने ‘कोटा में कोटा’ की मांग करते हुए रोहिणी आचार्य पर निशाना साधा बिहार की राजनीति में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आमने-सामने हैं।बयानबाजी के बीच अब राजद और मांझी परिवार भी आमने-सामने आ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के तंज के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने आरक्षण की समीक्षा का विरोध किया।।

दीपा मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लंबी पोस्ट लिखकर कहा कि उन्हें ‘सिंगापुर की शाही जिंदगी जीने वालों’ से ज्ञान नहीं चाहिए, बल्कि गरीबों को उनका हक और हिस्सा चाहिए।हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना रोहिणी आचार्य की ओर माना जा रहा है।रोहिणी आचार्य ने आरक्षण की समीक्षा पर जताया विरोधइस राजनीतिक विवाद की शुरुआत आरक्षण को लेकर जारी बहस के बीच हुई। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि जब तक सामाजिक और आर्थिक गैर-बराबरी कायम है, तब तक आरक्षण की व्यवस्था की किसी भी प्रकार की समीक्षा उचित नहीं है।
