Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल सरकार ने कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर को दी सरकारी नौकरी, युवा...

हिमाचल सरकार ने कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर को दी सरकारी नौकरी, युवा प्रतिभा को निखारेंगी नामी प्लेयर

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

मनाली की कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर को हिमाचल सरकार ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक की सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं और अब युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगी।हिमाचल प्रदेश में मनाली के कन्याल गांव की होनहार बेटी महिमा ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब खेल के मैदान में शानदार सफलता के बाद महिमा सरकारी सेवा के रूप में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नई पारी शुरू करने जा रही हैं

 हिमाचल सरकार ने कबड्डी खिलाड़ी को सम्मान दिया है। सरकार ने उन्हें स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक की नौकरी दी है। 10 साल की कड़ी तपस्या, 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडलकरीब 10 वर्षों से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। महिमा ने अब तक 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular