Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshलखनऊ में शहीद विवेक सक्सेना के नाम पर बनेगी सड़क, स्मारक स्थल...

लखनऊ में शहीद विवेक सक्सेना के नाम पर बनेगी सड़क, स्मारक स्थल का भी होगा कायाकल्प

दैनिक जागो वर्ल्ड !लखनऊ

नगर निगम ने लखनऊ की कृष्णा लोक कॉलोनी में शहीद सहायक कमांडेंट विवेक सक्सेना के स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। दरोगाखेड़ा स्थित कृष्णा लोक कॉलोनी निवासी बीएसएफ के शहीद सहायक कमांडेंट विवेक सक्सेना के स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने शहीद के घर और स्मारक स्थल के आसपास पहुंचकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान कालोनी में जर्जर रास्तों, जल निकासी की समस्या और जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे की स्थिति भी देखी गई।

शहीद विवेक सक्सेना के भाई रंजीत सक्सेना ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों ने स्मारक स्थल के सुंदरीकरण के साथ ही शहीद के घर तक उनके नाम से सड़क बनवाने की बात कही है। अधिकारियों ने आसपास की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और कूड़ा-कचरा हटाकर क्षेत्र को साफ रखने का भी आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular