Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshविश्वनाथ गेट नंबर-1 के पास जर्जर इमारत का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा...

विश्वनाथ गेट नंबर-1 के पास जर्जर इमारत का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

दैनिक जागो वर्ल्ड !

श्री काशी विश्वनाथ परिसर के गेट नंबर-1 के पास एक जर्जर दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से तत्काल जर्जर भवन की जांच और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।श्री काशी विश्वनाथ परिसर के गेट नंबर-1 सिंह द्वार के निकट स्थित शंकराचार्य मंदिर की दो मंजिला इमारत का छज्जा चार दिन पहले गिर गया। इस घटना में गनीमत यह रही कि उस समय नीचे कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह मार्ग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाता है, जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इमारत काफी जर्जर अवस्था में है और इसका दूसरा हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कर मरम्मत या बैरिकेडिंग की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस भीड़भाड़ वाले मार्ग पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular