दैनिक जागो वर्ल्ड !

जौनपुर के मछलीशहर में एक युवक पांच लाख रुपये का चेक न मिलने पर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद चार घंटे बाद वह नीचे उतरा। मछलीशहर कोतवाली के खजुरहट गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक ने चार घंटे हाइवोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने समझाने की कोशिश की। लगभग चार घंटे के आश्वासन के बाद युवक टॉवर से उतरा।

गांव निवासी रिंकू कश्यप ने गांव के ही विपक्षी को एक जमीन के लेनदेन में पांच लाख चेक दिया था। न मिलने पर इसकी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा था। प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस के आश्वासन पर चेक वापस कराने की बात पर टॉवर से उतर गया है। पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई है।
