Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseJharkhandपलामू में JPSC-CGL पेपर लीक की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी का...

पलामू में JPSC-CGL पेपर लीक की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस और नेताओं में हुई नोकझोंक

दैनिक जागो वर्ल्ड !

पलामू में भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर समाहरणालय का घेराव किया।जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को पलामू समाहरणालय का घेराव किया। इस दौरान समाहरणालय गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, जिस पर सदर एसडीपीओ प्रमोद यादव से भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक हो गई।

इससे पहले सुबह 11 बजे माइनर इरिगेशन मैदान से जुलूस निकला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम. शशि भूषण भगत, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और बैनर लेकर रेडमा चौक, ओवरब्रिज और कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular