Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshप्रयागराज के फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों की नो इंट्री, अब झूंसी-सहसों...

प्रयागराज के फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों की नो इंट्री, अब झूंसी-सहसों से जाएंगी बसें, सफर लंबा और किराया अधिक लगेगा

दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे अब बसें और बड़े वाहन झूंसी-सहसों के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। यात्रियों का सफर लंबा होगा और किराए में भी बढ़ोतरी होगी।

 शहर के उत्तरी छोर पर स्थित फाफामऊ पुल पर बीते आठ सितंबर से जारी भीषण जाम पर से पार पाने के लिए प्रशासन ने आखिरकार सख्त कदम उठाया है। लगातार बिगड़ती स्थिति और व्यवस्था बनाने में नाकाम रही ट्रैफिक पुलिस के बाद अब पुल पर बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत बड़े वाहनों को झूंसी और सहसों के रास्ते डायवर्ट किया गया है, जबकि पुल को केवल छोटे वाहनों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular