Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में बोले सीएम योगी- 'भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के, तो पीएम मोदी...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी- ‘भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के, तो पीएम मोदी नए भारत के शिल्पी’

दैनिक जागो वर्ल्ड ! गोरखपुर

सीएम योगी ने गोरखपुर में श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में पूजा की और शिल्पकारों-कारीगरों को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसने शिल्प व कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़कर 3 करोड़ से अधिक लोगों को स्वावलंबी बनाया है। भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर शिल्पकारों-कारीगरों सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना को अपनाकर पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफार्म दिया है। उन्होंने शिल्प व कारीगरी को आधुनिक तकनीकी और नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों-कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है।

सीएम योगी गुरुवार सुबह जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार का काम करने वालों सहित कारीगरी के तमाम पेशे से जुड़े लोगों के लिए उनकी शिल्प कला ही स्वावलंबन का आधार थी। पर, यह हुनर, शिल्प-कारीगरी आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षा का शिकार रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular