Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshएक झपकी और... गाजियाबाद में पेड़ तोड़कर हवा में उड़ी स्कूल वैन,...

एक झपकी और… गाजियाबाद में पेड़ तोड़कर हवा में उड़ी स्कूल वैन, देखें हादसे का वायरल वीडियो

दैनिक जागो वर्ल्ड !गाजियाबाद

गाजियाबाद के विजय नगर में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सर्विस रोड पर जा गिरी। विजय नगर क्षेत्र में सड़क पर दौड़ ही स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क से नीचे कूदकर सर्विस रोड पर आ गई।इस दौरान वैन जिस पेड़ से टकराई थी वह पेड़ भी टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त वैन में बच्चे नहीं थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, चालक के घायल होने की खबर है। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बताया गया कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि वैन कूदने के बाद एक व्यक्ति दौड़ते हुए आता है।वह वैन की खिड़की खोलता है। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular