दैनिक जागो वर्ल्ड !मनाली

कीरतपुर-मनाली हाईवे पर दयोड़ और हणोगी टनल का ट्रायल हुआ, जिसमें NHAI अधिकारियों और जयराम ठाकुर ने निरीक्षण किया। मंडी से कुल्लू का सफर एक घंटे में पूरा होगा और जाम से राहत मिलेगी।कीरतपुर-मनाली हाईवे पर दयोड़ और हणोगी टनल पर वाहनों की आवाजाही का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहा है7एनएचएआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने टनल का निरीक्षण किया व इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों से चर्चा हुई है। कुछ सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही है। तीन से चार दिन में टनल सुचारू हो जाएंगी।दवाड़ा फ्लाईओवर की भी जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यास नदी से हाईवे को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गई। इसको लेकर स्थायी समाधान निकालने पर मंथन हुआ।

एक घंटे में होगा मंडी से कुल्लू का सफर
इन दोनों टनल से यातायात शुरू होने के बाद एक घंटे में मंडी से कुल्लू का सफर हो सकेगा। इससे समय की बचत तो होगी ही साथ ही सफर भी सुरक्षित होगा। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से अब नहीं गुजरना पड़ेगा।
