दैनिक जागो वर्ल्ड !

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) मिर्जाचौकी से महागामा तक 49.5 किमी लंबा फोरलेन बनाएगा, जो NH 133 का विस्तार होगा और NH 33 से जुड़ेगा।नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) मिर्जाचौकी से महागामा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराएगा।

यह एनएच 133 का विस्तार होगा। यह राजमार्ग सदर प्रखंड के हाजीपुर में एनएच 33 (पुराना एनएच 80) में जुड़ जाएगा। इसकी लंबाई करीब 49.5 किमी होगी। इसमें 22.5 किलोमीटर साहिबगंज तो शेष गोड्डा जिले में आएगा।
