Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय...

बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज

दैनिक जागो वर्ल्ड!बिहार

भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही सरकार के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा न मिलने से नाराज होकर मंगलवार से बेतिया कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। वे योगापट्टी और लौरिया क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने और पीड़ितों को हक दिलाने की मांग कर रहे हैं। जिले में बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा न मिलने से नाराज लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।योगापट्टी और लौरिया क्षेत्र के पीड़ितों को हक दिलाने और क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर विधायक मंगलवार से कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देंगे।मुख्यमंत्री से की मुलाकातसोमवार को लौरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे विधायक ने बताया कि वे मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से चार बार और आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मिल चुके हैं।

उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को प्रभावित परिवारों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया था। लेकिन इसके बावजूद अब तक पीड़ितों को सहायता के नाम पर केवल पॉलिथीन शीट ही दी गई है।30 गांव बाढ़ से प्रभावितगंडक नदी के कटाव और बाढ़ से योगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के करीब 30 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में 50 से अधिक घर नदी की धार में विलीन हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular