Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरुद्रपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा,...

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

दैनिक जागो वर्ल्ड !रुद्रपुर

रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और दो दिन पहले ही मौत होने के बावजूद इलाज के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नानकमत्ता के प्रतापपुर निवासी महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह अस्पताल की ओर से मौत की जानकारी दिए जाने पर स्वजन ने हंगामा कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत दो दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन उसकी हालत ठीक होने का भरोसा देकर इलाज के नाम पर रुपये लेता रहा।नानकमत्ता के ग्राम प्रतापपुर निवासी 26 वर्षीय नीतू पत्नी भोला चौधरी को 29 सितंबर की शाम किच्छा रोड स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर की नस में सूजन आने पर चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और एमआरए जांच कराई। इसके बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया।

स्वजन का कहना है कि सोमवार शाम अस्पताल पहुंचने पर नीतू का शरीर ठंडा और अकड़ा हुआ था। इसके बावजूद उन्हें उसकी हालत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही स्व्जन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा किया।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान रुपये लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मौत की वास्तविक समय और इलाज में बरती गई लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular