Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, वाहनों...

पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की गाड़ी को जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में गायक का परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि ट्राले को भारी नुकसान हुआ।पंजाब के जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सूच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास एक ट्राले ने पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठा परिवार बाल-बाल बच गया।

हादसे की सूचना मिलने पर थाना राममंदिर की पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular