Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal Newsहोली लॉज को डिसलॉज करने की सोच बिल्कुल सही नहीं', प्रतिभा सिंह...

होली लॉज को डिसलॉज करने की सोच बिल्कुल सही नहीं’, प्रतिभा सिंह के बयान के बाद जयराम ठाकुर का CM पर निशाना

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल प्रेदश

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने होलीलॉज को ‘डिसलॉज’ करने की सोच को गलत बताया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शायद ऐसा लगता है कि वे होलीलॉज को डिसलॉज करने में पूरी तरह सफल रहे हैं,लेकिन उनकी यह सोच बिल्कुल सही नहीं है जिस नेता का हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास में विशेष योगदान रहा हो,

उन्हें इस प्रकार से भुला देना और उनका निरंतर निरादर करना केवल और केवल कांग्रेस पार्टी की ही संकीर्ण संस्कृति हो सकती है।कांग्रेस की गुटबाजी उजागरउन्होंने कहा कि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की हालिया बयानबाजी के बाद कांग्रेस के भीतर जारी भीषण गुटबाजी अब पूरी तरह से सतह पर आ चुकी है और साफ नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अक्सर भाजपा के अंदर गुट गिनाते रहते हैं, लेकिन आज वे खुद अपने भीतर झांककर देख लें कि कांग्रेस में एक नहीं बल्कि अनगिनत गुट पैदा हो चुके हैं तथा पार्टी के नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular