Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseHaryanaफरीदाबाद: 'दुर्घटना से देरी बेहतर', सिटी बस सेवा शुभगमन का सुरक्षा ऑडिट...

फरीदाबाद: ‘दुर्घटना से देरी बेहतर’, सिटी बस सेवा शुभगमन का सुरक्षा ऑडिट होने पर बोले यात्री

दैनिक जागो वर्ल्ड !फरीदाबाद

बल्लभगढ़ में सिटी बस सेवा ‘शुभगमन’ को सुरक्षा ऑडिट के चलते रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बसों में बार-बार खराबी और आग लगने के डर के कारण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने 25 बसों को जांच के लिए हटाया है।हरियाणा के बल्लभगढ़ सिटी बस सेवा शुभगमन को सुरक्षा ऑडिट के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वह बस में बैठने के लिए अड्डा परिसर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी बसों की सुरक्षा ऑडिट की जा रही है।

जब यह पूरी हो जाएगी तो रूटों पर चलने के लिए बसों को उतार दिया जाएगा। आए दिन बसों में कहीं न कहीं खराबी हो जाती है। यात्रियों ने इस बात को सुनकर कहा है कि दुर्घटना से देर भली। सीएनजी के वाहनों में आए दिन शहर में किसी न किसी सड़क पर आग लगने की घटना सुनने को मिल जाती है। सिटी बस सेवा शुभगमन भी सीएनजी से चलती है।यह बस भी खराबी के चलते आए दिन किसी न किसी रूट पर खड़ी हुई देखने को मिल जाती है। किसी रूट पर बस में कोई आगजनी जैसी दुर्घटना न घट जाए। इसी को देखते हुए सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आगे चलकर स्थिति अप्रिय हो सकती है।इसी को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सुरक्षा को लेकर 25 सिटी बसों को रूटों से हटा दिया है और इसका ऑडिट भी किया जा रहा है, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की खामी दिखने पर उसे तुरंत दुरूस्त किया जा सके।

यात्रियों को हो रही परेशानी गुरुग्राम से आई सुरक्षा ऑडिट कमेटी ने बसों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। टीम में बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम के इंजीनियरों से लेकर उच्च अधिकारी तक शामिल हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular