दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सहरसा में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम से वंचित पात्र लोगों और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।बीडीओ प्रिया भारती ने बताया कि अभियान की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

आयोग के निर्देश के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एसआईआर से पहले की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान करेंगे। इसमें ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनका नाम पुरानी सूची में दर्ज था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है।इसके बाद बीएलओ घर-घर पहुंचकर संबंधित लोगों का सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर उनसे प्रपत्र-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।पात्र लोगों से भरवाया जाएगा प्रपत्र-6 (फॉर्म-6)बीएलओ को प्रत्येक सप्ताह करीब 20 से 25 मतदाताओं का सत्यापन करने और एक माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति से अनिवार्य रूप से प्रपत्र-6 भरवाने के साथ उसकी वर्तमान स्थिति भी दर्ज की जाएगी। सत्यापन के बाद बीएलओ रिपोर्ट और प्रपत्र-6 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सौंपेंगे, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मिलेगी सूची
अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी चिह्नित मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्तर से अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी।
