Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsKangraभारतीय नौसेना में हिमाचल के कुलदीप सिंह बने पहले कप्तान

भारतीय नौसेना में हिमाचल के कुलदीप सिंह बने पहले कप्तान

कांगड़ा/ राकेश कुमार

जिला कांगड़ा तहसील देहरा गांव धार के रहने वाले कुलदीप सिंह का नौसेना में कप्तान के रैंक में प्रमोशन हुआ है। कैप्टन कुलदीप सिंह ने एक सैनिक के रूप में जून 1977 में नौसेना में प्रवेश किया था मगर अपनी कड़ी मेहनत,लगन और कर्तव्य निष्ठा के फल स्वरूप वे अक्टूबर 1986 में नौसेना में एक कमीशन अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए। कैप्टन कुलदीप सिंह ने अपने 39 साल के लंबे अन्तराल में भारतीय नौसेना में संभारिकी अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। यह भी बताया जाता है कि कैप्टन कुलदीप सिंह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अपने कैडर में सर्वप्रथम कैप्टन बने हैं। जिस के कारण उनके सगे संबंधियों, रिश्तेदारों और उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular