Tuesday, April 14, 2026
HomeBreaking Newsलग घाटी में खराब सड़कों से बढ़ी परेशानी, बस सेवा ठप होने...

लग घाटी में खराब सड़कों से बढ़ी परेशानी, बस सेवा ठप होने से लोगों पर बढ़ा बोझ

कुल्लू

कुल्लू की लग घाटी में पिछली आपदा के दौरान कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालांकि कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य किया गया है, लेकिन अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है और केवल छोटी गाड़ियां (जीप) ही चल रही हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी दूध कारोबार से जुड़े लोगों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे रोजाना दूध शहर तक पहुंचाते हैं, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें महंगी जीप सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इसके अलावा विद्यार्थियों और अन्य कामकाजी लोगों को भी शहर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस सुविधा न होने से उन्हें मजबूरी में जीप का उपयोग करना पड़ता है, जिसका किराया ज्यादा होने के कारण खर्च बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कर बस सेवा बहाल की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शहर आने-जाने में आसानी हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular