जागो वर्ड/फतेहपुर-निशा

शिक्षा खंड इंदौरा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रियाली से अध्यापक पवन शर्मा सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापक बीस वर्ष सेवाएं दी हैं। जादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि जब पहली पोस्टिंग राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंड मियानी में हुई तो उन दौरान काफी समस्याओं का सामना करके अपनी सेवाएं निरंतर देते रहे हैं ज्ञात रहे कि उन दिनों रोड की सुविधा तक नहीं थी। कई छोटे छोटे नदियों को पार करना पड़ता था।मध्यवर्गी परिवार होने पर पर्याप्त साधन भी नहीं थे कि किसी वाहन को सफर का साथी बनाया जा सके उन्होंने बताया कि साइकिल से चलकर कच्चे रास्तों से यह शुरुआत हुई थी और आज जिस दौर में हम सेवानिवृत्त हो रहे हैं जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मयानी से शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक का सफर शुरू हुआ था और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रियाली में आकर यह सफर समाप्त हुआ है। इस समय स्कूल स्टाफ,प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा,जोग राज,पवन शर्मा,नवीन कुमार, कुलदीप कुमार,सोहन लाल, मोनिका कालिया, प्रेम ज्योती,वीना कुमारी , रिशु कुमार, तारा चंद ,दिलावर कुमार, स्वर्णा कुमारी,सुमन कुमारी, उर्मिला देवी,
पंचायत प्रधान रामेश चंद, शाम लाल, कुलवीर आदि के साथ समस्त इलाका निवासी मौजूद हैं।

