Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामनगर में दो बाइकों की भिड़ंत, सावल्दे के युवक की मौत, भाजपा...

रामनगर में दो बाइकों की भिड़ंत, सावल्दे के युवक की मौत, भाजपा नेता ने जताई संवेदना

रामनगर-गोविन्द रावत

रामनगर क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रामनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा सावल्दे के एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई। हादसे में घायल अन्य तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह भाजपा नेता इन्दर रावत मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। भाजपा नेता इन्दर रावत ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जो तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें, यही ईश्वर से कामना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular