Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsHamirpurप्रदेश में खाद्य गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: डॉ. एसपी कत्याल

प्रदेश में खाद्य गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: डॉ. एसपी कत्याल

हमीरपुर-सुमित ठाकुर

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉण् एसपी कत्याल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला की सभी 320 उचित मूल्य की दुकानों में सफाई और खाद्यान्नों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें तथा इन दुकानों को साफ.सुथरा एवं आकर्षक लुक देने के लिए संचालकों को विशेष रूप से प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से हमीरपुर जिला भर में दौरा करके एनएफए एक्ट के तहत निरीक्षण किया गया है और एक्ट के तहत चार योजनाओं में मिड डे मील, खादय आयोग के द्वारा लाभार्थियों को गुणवता पूर्ण सामान उपलब्ध हो इसके लिए जांच की गई है।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉण् एसपी कत्याल ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को स्कूलों में मिड डे मील योजना के सही क्रियान्वयन और इसमें स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत एसओपी जारी करने तथा सभी स्कूलों में नियमित रूप से निरीक्षण के निर्देश दिए है।

डॉण् एसपी कत्याल ने कहा कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी फील्ड में नियमित रूप से उचित मूल्य की दुकानों, गोदामों और आटा मिलों का निरीक्षण करें तथा सैंपलिंग.टेस्टिंग भी सुनिश्चित करें। इनमें संबंधित अथॉरिटी का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ता तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। आटा मिलों को एनएफएसए के तहत आवंटित गेहूं की पिसाई के समय भी अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

कत्याल ने कहा कि विभाग में स्टाफ की कमी के बावजूद भी सरकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ मिलकर एफएसए की योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular