Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKullu“अटल सदन कुल्लू में 6 अप्रैल को वीर सैनिक सम्मान समारोह का...

“अटल सदन कुल्लू में 6 अप्रैल को वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन”

कुल्लू-प्रिया शर्मा

जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित अटल सदन में 6 अप्रैल को सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एकल अभियान मनाली आंचल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी एकल अभियान मनाली आंचल के अध्यक्ष डीणे राम ने शुक्रवार को अटल सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देश का हर नागरिक सुरक्षित और चैन की जिंदगी जी पा रहा है। ऐसे में उनके सम्मान के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज उनके योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सके।डीणे राम ने बताया कि कार्यक्रम 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे अटल सदन सभागार में आयोजित होगा। इस आयोजन में कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति क्षेत्र के सैनिकों और उनके परिवारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित लोगों से संपर्क भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक सैनिक परिवार इस कार्यक्रम में भाग ले सकें।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सैनिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके अनुभव भी साझा किए जाएंगे, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। यह आयोजन सामाजिक एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य करेगा।
इस मौके पर उनके साथ चंद्रमणी, लता ठाकुर और नीलम भी उपस्थित रहीं। आयोजकों ने सभी सैनिक परिवारों से कार्यक्रम में सहपरिवार शामिल होने की अपील की

RELATED ARTICLES

Most Popular