Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurझंडूता के सुन्हाणी में जिला स्तरीय नलवाड़ी मेला धूमधाम से सम्पन्न, दंगल...

झंडूता के सुन्हाणी में जिला स्तरीय नलवाड़ी मेला धूमधाम से सम्पन्न, दंगल ने मचाई धूम

बिलासपुर-जीवन सिंह

जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के सीर खड्ड के किनारे स्थित ग्राम पंचायत सुन्हाणी में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ी मेले का आज भव्य और रोमांचक दंगल के साथ करीब 8 बजे भव्य समापन हुआ।

पूरा इलाका चार दिन तक चले इस मेले की रंग-बिरंगी छटा और पारंपरिक उत्साह से गूंजता रहा। मेले का समापन बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने स्थानीय संस्कृति और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की खूब सराहना की।
समापन के मुख्य आकर्षण रही बड़ी माली की दंगल प्रतियोगिता।

दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुए इस दंगल में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से सैकड़ों पहलवान अपनी दमखम दिखाने पहुंचे। मिट्टी की अखाड़े पर पहलवानों के जोरदार पेंच, धूल उड़ाती कुश्ती और दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। छोटी माली का खिताब प्रिंस समोह ने जरनैल जम्मू को जित करके अपने नाम कर लिया। वहीं बड़ी माली में विकास हरियाणा ने विजेता का ताज हासिल किया, जबकि पी.टी. कैथल उपविजेता रहे। दोनों वर्गों में कड़ी टक्कर देखने को मिली और दर्शक रोमांचित रहे।

मुख्यातिथि राहुल कुमार ने विजेता पहलवानों को पारंपरिक गुर्ज तथा नगद ईनाम राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलें न केवल स्थानीय युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखते हैं। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण व पर्यटक मौजूद रहे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजनों की स्टॉल्स और बच्चों के खेल भी खूब चहेते रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नलवाड़ी मेला सुन्हाणी क्षेत्र की दशकों पुरानी परंपरा है, जो हर साल हजारों लोगों को एक मंच पर लाता है। इस बार भी मेले ने अपनी छाप छोड़ी। समिति ने सभी पहलवानों, दर्शकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मेला समाप्त होने के साथ ही इलाके में खुशी का माहौल है। नलवाड़ी मेला सुन्हाणी एक बार फिर साबित कर गया कि हिमाचल की मिट्टी खेल और संस्कृति का अनुपम संगम है।

इस मौके पर विशेष रूप से मेला कमेटी के सदस्य पंकज सोनी, विकास चौधरी, कुलवंत ढटवालिया, महेन्द्र राणा, दीपक, हंसराज वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular