Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiदौलतपुर चौक कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल, विद्यार्थियों को दी गई...

दौलतपुर चौक कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल, विद्यार्थियों को दी गई आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग

दौलतपुर-भूपिंदर डडवाल

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आपदा प्रबंधन विषय पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य भूकंप, आग और बाढ़ जैसी आपात स्थितियों के दौरान बचाव कार्यों की तैयारी को परखना तथा जान-माल के नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी देना था। मॉकड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, प्राथमिक उपचार देने और बचाव कार्यों में सहयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण

दिया गया। इस अभ्यास से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ी और आपदा के समय घबराहट को कम कर त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को समझा। मॉकड्रिल का संचालन डॉ. मनीषा द्वारा किया गया, जबकि प्रोफेसर अर्श सिंह राणा ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मनोज कहोल, डॉ. प्रियंका, प्रोफेसर राम दत्त, डॉ. सुमेन्द्र वर्मा, डॉ. रंजीत कुमारी ,प्रोफेसर इंदु राणा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को आपदा के समय सजग और सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular