Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsHamirpurव्यास नदी से चबूतरा क्षेत्र के 42 गांव को पहुंचेगा पानी, जल...

व्यास नदी से चबूतरा क्षेत्र के 42 गांव को पहुंचेगा पानी, जल शक्ति विभाग ने तैयार की 24 करोड़ की योजना, योजना के सितम्बर महीने तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित, योजना से 10000 लोगों को मिलेगी पानी की बेहतर सुविधा

हमीरपुर-सुनित ठाकुर

हमीरपुर के चबूतरा इलाके में व्यास नदी से पानी उठाकर हजारों लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग ने 24 करोड़ की योजना जल्द ही पूरी हो जाएगी । इस योजना के तैयार होने से 6 पंचायतों के 42 गांवों को बेहतर पानी की सुविधा मिल पाएगी। इस योजना के अंर्तगत चबूतरा क्षेत्र में चल रही विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल भंडारण टैंको को जोड़ा जाएगा ताकि गर्मियों के सीजन में पानी की किल्लत को दूर किया जा सके । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस योजना को एक साल के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं ।

जल शक्ति विभाग हमीरपुर जोन के चीफ इंजीनियर रोहित दुबे ने बताया कि व्यास नदी से करीब 40 किलोमीटर की एक लंबी पानी की पाइप डालकर चबूतरा तक लाई जाएगी जिसके जरिए 42 गांव में पानी की सप्लाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू होने से 6 पंचायतो के करीब 10000 लोगों को बेहतर पानी की सुविधा का फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में गर्मी के सीजन में पारंपरिक जल स्रोतों में जब पानी की किल्लत आती है तब लोगों को समस्या रहती है लेकिन इस योजना से पानी पहुंचाने के बाद लोगों की यह समस्याएं दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को इसी साल सितंबर माह तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इन लाखों में जो पहले से पानी के टैंक बने हुए हैं उनको इस योजना के साथ जोड़कर सप्लाई दी जाएगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular