Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurस्वारघाट के तीनों खिलाड़ियों ने ट्रायबल खेलो इंडिया में जीते पदक, विधायक...

स्वारघाट के तीनों खिलाड़ियों ने ट्रायबल खेलो इंडिया में जीते पदक, विधायक रणधीर शर्मा ने खिलाड़ियों का किया स्वागत

बिलासपुर-धर्मपाल

जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के ग्राम पंचायत धरोट के लखणो (मोहीवाल) के तीन युवा खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित ट्रायबल खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया। अंकुश कुमार और अब्दुल खान ने कांस्य पदक जबकि मोहित कुमार ने रजत पदक जीता। तीनों खिलाड़ी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखणो के विद्यार्थी हैं और लखणो अखाड़े में अभ्यास करते हैं।इस अवसर पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

वी।ओ

स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रणधीर शर्मा ने कहा कि आज हमारे युवा प्रदेश और देश का नाम खेलों में रोशन कर रहे हैं
उन्होंने अखाड़े के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Most Popular