Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड में इस बार अप्रैल का महीना मौसम के बदले हुए मिजाज...

उत्तराखंड में इस बार अप्रैल का महीना मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ देखने को मिल रहा है।

उत्तरकाशी-सुमित कुमार

जहां आमतौर पर इस समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पिघलने लगती है और चारधाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार पकड़ लेती हैं, वहीं इस बार मौसम ने बिल्कुल उलट तस्वीर पेश की है।
ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। खासकर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में एक बार फिर से ताज़ा बर्फबारी दर्ज की जा रही है,
जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है।
वहीं दूसरी ओर, निचले इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
इस बदले हुए मौसम का सीधा असर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर पड़ रहा है। यात्रा मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य और राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत का काम बारिश के चलते धीमा पड़ गया है। कई जगहों पर कार्यों में रुकावट भी देखने को मिल रही है, जिससे तैयारियों पर ब्रेक सा लग गया है।
प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मौसम सामान्य होते ही कार्यों को तेजी से पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
फिलहाल, मौसम की इस अनिश्चितता ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को चुनौती जरूर दी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ ही व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular