Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandबरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के...

बरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के निधन पर एन यू जे आई पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।

नैनीताल-ललित जोशी

सरोवर नगरी के बरिष्ठ पत्रकार गणेश चंद्र कांडपाल के बड़े भाई केएन. कांडपाल का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। के.एन. कांडपाल अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन का जैसे ही समाचार सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचा तो एन यू जे आई समेत तमाम लोगों व परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्व कांडपाल अपने पीछे अपनी पत्नी एवं दो पुत्रों एवं परिवार के सभी लोगों को रोता बिलखता छोड़ गए । उनके दो पुत्र हैं बड़े पुत्र दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र दिल्ली में ही अपना व्यवसाय संचालित करते हैं। के.एन. कांडपाल का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर परिजनों व नैनीताल एनयूजेआई के पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त कर परिवार को इस दुःख को सहने की हिम्मत दिये जाने के लिए परमात्मा से विनती की।

RELATED ARTICLES

Most Popular