Sunday, July 12, 2026
HomeLatest Newsसड़क सुरक्षा को लेकर टकोली स्कूल में भाषण, क्विज,पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित।

सड़क सुरक्षा को लेकर टकोली स्कूल में भाषण, क्विज,पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित।

तलमेहडा खड़ोह ,रिंकू भारद्वाज

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सप्ताह के दौरान भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
स्पीच प्रतियोगिता में जमा दो की छात्रा आस्था शर्मा ने प्रथम तथा दसवीं कक्षा की निष्ठा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में जमा दो की आस्था शर्मा, नौवीं कक्षा की अदिति, दसवीं कक्षा की मोनिका एवं ग्यारहवीं कक्षा की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा की अंजलि प्रथम, जमा दो की आस्था ठाकुर द्वितीय तथा नौवीं कक्षा की अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।
पेंटिंग प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की अदिति ने प्रथम, नौवीं कक्षा की ईशका ने द्वितीय तथा जमा दो की वृंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के इंचार्ज सतीश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह तथा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular