दैनिक जागो वर्ल्ड गोरखपुर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हरनहीं अंडरपास के पास रविवार भोर में तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन चालक और खलासी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार की भोर में तेज रफ्तार डीसीएम हरनहीं अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।युपी-78 जेएन 4790 नंबर की डीसीएम लखनऊ की ओर से सामान लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। रविवार भोर में करीब 4:30 बजे हरनहीं अंडरपास के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित डीसीएम पहले डिवाइडर से टकराई, उसे तोड़ते हुए सीधे अंडरपास के नीचे जा गिरी।

हा दसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों मृतकों की उम्र करीब 45 से 46 वर्ष बताई जा रही हैपुलिस के अनुसार, डीसीएम पर फार्च्यून कंपनी का सामान लदा है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित हो गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि चालक व खलासी के पहचान की कोशिश चल रही है। ।
