दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

श्रावण माह में श्री नयनादेवी से लौट रहे पंजाब के छह श्रद्धालुओं की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं, कोई जनहानि नहीं हुई।

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रावण माह के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच रात को पंजाब से माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की इनोवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में छह श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।जा नकारी के अनुसार श्रद्धालु माता श्री नयनादेवी के दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान बड़े मोड़ के पास सड़क के टूटे हिस्से से गुजरते समय अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी काफी नीचे तक पहुंच गई, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही किनीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर सड़क के टूटे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए सड़क की स्थिति को जल्द दुरुस्त करने की आवश्यकता है। स्थानीय निवासी ने बताया कि माता रानी की कृपा से बड़ा हादसा टल गया और श्रद्धालुओं की जान बच गई। हादसा गंभीर होने के बावजूद सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। बाद में गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का कार्य किया गया।स्था
