दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन है। फार्मेसी पेपर लीक और नीट परीक्षा के मुद्दे पर तीखी बहस जारी है।

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रहा है। फार्मेसी पेपर लीक और नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर सदन में जबरदस्त संग्राम देखने को मिल रहा है। हालांकि, सदन की कार्यवाही की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई।पहले दिन नीट परीक्षा पेपर लीक के तनाव के कारण अपनी जान गंवाने वाले मासूम विद्यार्थियों को भी पंजाब विधानसभा में विशेष तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार को अपना परीक्षा सिस्टम बेहद मजबूत करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गंभीर घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पेपर लीक की वजह से कई होनहार बच्चों की जान चली गई है, जो बेहद चिंताजनक है।दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वह सदन में पूरी तैयारी के साथ आए हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मंत्रीत्री के इस बयान के बाद दोनों पक्षों के विधायक आमने-सामने आ गए और सदन में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया। इसी बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला कर दिया। चीमा ने कहा, “आज पंजाब में पेपर नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस ही पूरी तरह लीक हो चुकी है।”चीमामा ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का पंजाब में वजूद खत्म हो चुका है और हर जगह से कांग्रेस में सिर्फ लीकेज ही दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार प्रदेश में बेहतरीन काम कर रही है। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेसी विधायक भड़क गए और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।डो बारा जब सत्र की कार्यवाही शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक नया मोर्चा खोल दिया। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के हालिया आदेशों का हवाला देते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके ठीक बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दोबारा फार्मेसी पेपर लीक का मुद्दा उठाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन हंगामे के चलते इस पर कोई औपचारिक चर्चा संभव नहीं हो सकी।इस भारी शोर-शराबे और गहमा-गहमी के बीच ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब की जनता के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा भी की। उन्होंने सदन को सूचित किया कि पीआरटीसी के सरकारी बस बेड़े में बहुत जल्द 900 नई बसें शामिल होने जा रही हैं, जिससे आम जनता का सफर आसान होगा।
