दैनिक जागो वर्ल्ड लखनऊ-दिल्ली

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्रा नदी पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन रेंगते रहे। दो माह पहले एक लेन बंद होने से दूसरे पुल पर दबाव बढ़ा, जिसकी मरम्मत कांवड़ यात्रा के बाद की जाएगी।

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ व हरदोई चौराहा के बीच गर्रा नदी पर बने पुल पर रविवार सुबह एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुल के बीच सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सरिया भी दिखने लगीं।इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर संकेतक लगा दिए। धीमी गति से वाहन निकाले जाने के कारण वाहन रेंगते रहे। कई बार जाम की स्थिति भी बनी। गर्रा नदी पर दोनों दिशाओं के लिए अलग-अलग पुल बने हैंकरीब दो माह पहले बरेली से सीतापुर जाने वाली लेन का लगभग 40 वर्ष पुराने पुल को तकनीकी खामी मिलने के बाद बंद कर दिया गया था। पुल की जांच के लिए आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ बुलाए गए थे। जांच में पुल के बरेली की ओर वाले हिस्से में तकनीकी खराबी बताई गई।
।

न्होंने मरम्मत के बाद संचालन की बात कही, लेकिन मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हो सका। जिस कारण दोनों दिशाओं का यातायात सीतापुर से बरेली जाने वाली लेन के पुल से ही संचालित किया जा रहा है।लगातार दोनों ओर के भारी वाहनों का दबाव रहने से इसी पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के बाद पुल की सतह के नीचे लगी सरिया बाहर दिखाई देने लगी, जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।
