दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश से आफत बढ़ गई है, जहां पांवटा साहिब में देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया है। पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने आफत बढ़ा दी है। जिला सिरमौर में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस कारण कई जगह जलभराव हो गया है। पांवटा साहिब में देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जलभराव के कारण तालाब बन गया है। ड्रेन बंद होने से बारिश का पानी लोगों के घरों तथा दुकानों में घुस गया हैड लोगों ने नेशनल हाईवे व नगर परिषद का विरोध करते हुए बीच सड़क में गाड़ियां खड़ी कर दी। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस कारण हाईवे से सफर कर रहे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।

