दैनिक जागो वर्ल्ड यूपी-बिहार

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने JPSC-JSSC विवाद पर कहा कि यूपी-बिहार में आंदोलन करने पर गोली मार दी जाती है, जबकि झारखंड में संवाद से हल निकलेगा।

झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएसएसी और जेएसएससी में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं छात्रों के आंदोलन के बीच झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल JPSC-JSSC विरोध पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह दिल्ली वाला आंदोलन नहीं है।झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “मुख्यमंत्री पहले से ही हमारा नेतृत्व कर रहे हैं। यह दिल्ली नहीं है, यह दिल्ली वाला आंदोलन नहीं है। वहां पेपर लीक हुआ। यहां गड़बड़ियां पाई गई हैं। ये दो अलग-अलग चीजें हैं। फिर भी मुख्यमंत्री ने एक बड़ा कदम उठाया।”

इरफान अंसारी ने आगे का कहा, ” उत्तर प्रदेश पेपर लीक का हब है, वहां हर 6 महीने में पेपर लीक होता है। फिर भी वहां कोई आवाज नहीं उठाता या सड़क पर नहीं उतरता क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। गुजरात का भी यही हाल है, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का भी यही हाल है।साथ ही उन्होंने कहा, ” बिहार की हालत और भी खराब है…यहां संवाद के दरवाजे खुले हैं और बातचीत से ही हल निकाला जाएगा। हम गोलियां नहीं चलाएंगे, हम प्यार से विरोध को खत्म करेंगे।”
”
