Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार...

हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और उपक्रमों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अधिसूचना के अनुसार प्रबंध निदेशक राज्य बिजली बोर्ड आदित्य नेगी को उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल कांत सारोच अब पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। विशेष सचिव शिक्षा शुभ करण सिंह को ऊर्जा विभाग के निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक तथा प्रबंध निदेशक मिल्कफेड अभिषेक वर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हिमाचल सरकार ने यह फेरबदल दो आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण लिया गया है। निपुण जिंदल और विवेक भाटिया दो दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनके दिल्ली जाने के बाद सरकार ने हिमाचल में मौजूद आईएएस अधिकारियों को उनका कार्यभार भी सौंपा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular