Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसल्ट के टोटाम में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग ने...

सल्ट के टोटाम में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग ने बनाई निगरानी टीम

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

खोल्यो गांव की घटना के बाद चार पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए

सल्ट में फिर गुलदार आतंक, ग्रामीणों में भय, वन विभाग अलर्ट

सल्ट – उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड सल्ट अंतर्गत टोटाम गांव में दिनदहाड़े गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्राम प्रधान टोटाम प्रतिनिधि बालम सिंह
द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही डीएफओ अल्मोड़ा दीपक सिंह के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगा सरन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और स्थानीय ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के प्रति जागरूक किया।
वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगा सरन ने बताया कि टोटाम गांव में गुलदार दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। सौराल, टोटाम और खोल्यो सहित आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।उन्होेंने कहा खोल्यो गांव की घटना के बाद गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार पिंजरे और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। गौरतलब है कि बीते एक माह पूर्व ग्राम खोल्यो में गुलदार ने मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। एक बार फिर गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण सहमे हुए हैं।वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों को गुलदार आतंक से कब स्थायी राहत मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इस दौरान वन दरोगा जितेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, वन बीट अघिकारी किशोर कुमार आर्य , मनोज आर्य, फायर वाचर पुष्कर सिंह , अम्बा राम , राजेन्द्र सिंह रावत, आनन्द सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रतिनिघि बालम सिंह रावत ग्रामीण सहित वन कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular