क्स्द्दैनिक जागो वर्ल्ड शिमला

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें सब-इंस्पेक्टर (सी) चिंतामणी, कांस्टेबल राजेश और एचएचसी अनूप शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर चिंतामणी पर पुलिस आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी एक पोस्ट साझा करने का आरोप है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने या उनका सार्वजनिक रूप से समर्थन करने की अनुमति नहीं होती। इसी आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, कांस्टेबल राजेश और एचएचसी अनूप पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं। निलंबन के बाद दोनों को पुलिस लाइन शिमला में तैनात कर दिया गया है। दोनों की ड्यूटी अक्सर आरोपितों को एक स्थान से दूसरे स्थान तथा अदालत में पेश करने के लिए ले जाने में लगती थी। पुलिस को उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थीं कि वे ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहते हैं।पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों की पुष्टि होने के बाद दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अनुशासित बल होने के कारण ड्यूटी के दौरान लापरवाही, शराब का सेवन या आचरण नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
