दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर आकर्षक छूट दे रहा है। यात्री 30 सितंबर तक 10% से 15% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में डिस्काउंट योजना का लाभ लेने को यात्रियों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।डिपो की सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश आईएसबीटी से संचालित रोडवेज बसों के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए टिकट शुल्क में कई डिस्काउंट ऑफर किए गए हैं।

बताया कि चार टिकट बुक करने पर 10 प्रतिशत, पांच टिकट पर 12 व छह टिकट बुक करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। जो यात्री जाने व आने का टिकट ऑनलाइन बुक करेंगे उन्हें भी किराए में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।डिपो प्रबंधन ने आईएसबीटी में कई पोस्टर चस्पा किए हैं। यह योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।
