Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, मुस्कान ने जीता सिल्वर...

हरियाणा की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, मुस्कान ने जीता सिल्वर मेडल; पूरे गांव में जश्न का माहौल

दैनिक जागो वर्ल्ड हरियाणा

नाहरी की बेटी मुस्कान ने जॉर्जिया में आयोजित बटुमी अंतरराष्ट्रीय ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जार्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी अंतरराष्ट्रीय ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 नाहरी की बेटी मुस्कान ने रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

उसकी उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक कृष्णा गहलावत सहित ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया।विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर पदक जीतना आसान नहीं होता। मुस्कान की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और कभी हार न मानने का जज्बा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने बार-बार साबित किया है कि उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।मुस्कान की उपलब्धि क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। इस अवसर पर रणजीत कोच, सत्यनारायण पाराशर, मुस्कान के पिता मुकेश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular