Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseHaryanaमहेंद्रगढ़ में बायल की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने पहुंचे वनकर्मी, ड्राइवर...

महेंद्रगढ़ में बायल की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने पहुंचे वनकर्मी, ड्राइवर ने उन्हीं पर चढ़ा दी जेसीबी; रौंदी बाइक

दैनिक जागो वर्ल्ड महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ के बायल गांव की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों पर जेसीबी चालक ने हमला कर दिया। वनकर्मियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन उनकी सरकारी बाइक जेसीबी के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।बायल गांव की पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जेसीबी को अपनी ओर आता देख वनकर्मियों ने भागकर जान बचाई, जबकि उनकी सरकारी बाइक जेसीबी के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, वन विभाग के गार्ड सिकंदर, ग्रुप-डी कर्मचारी मोहन और माली संजय नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें बायल की पहाड़ियों में जेसीबी से अवैध खनन होता दिखाई दिया। वनकर्मियों ने जेसीबी को रोककर खनन बंद कराने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने जेसीबी रोकने के बजाय उसे वनकर्मियों की ओर ही बढ़ा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular