Monday, September 7, 2026
HomeHImachal Newsरोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में...

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

। रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी और मिठाइयों का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने सभी रोटेरियनों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 40 विद्यार्थियों को नोटबुक, स्टेशनरी का सामान और मिठाइयां वितरित की गईं। रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करना रोटरी की प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना न केवल उनकी पढ़ाई में सहयोग है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने का भी एक छोटा सा प्रयास है।

रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष रोटेरियन रंजीत जसवाल ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी खुशी ही सेवा कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के सचिव रोटेरियन मोहित शर्मा सहित क्लब के सदस्य यशपाल ठाकुर, बलदेव चंद, सुरेंद्र ठाकुर, ओंकार नाथ कसाना, जतिंदर कंवर, मोनिका सिंह और मनिंदर अरोड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुठार खुर्द के पूर्व प्रधान महंत राम किशन, समाजसेवी मोहन लाल तथा विद्यालय के शिक्षक सुशील शर्मा, रीना और प्रियंका भी मौजूद रहे। विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया।

रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का वास्तविक आनंद है और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब ऊना के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular